Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में 14 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से की गई कार्रवाई, कीमत 40 लाख

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भारी मात्रा में शराब का विनष्टीकरण कराया। थाना बसरेहर में दर्ज तीन मुकदमों से संबंधित करीब 14,132 लीटर अवैध और देशी शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट किया गया। इस कार्रवाई की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। जनपद में अपराध और मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना बसरेहर पुलिस ने यह कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बरामद अवैध और देशी शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। संयुक्त टीम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया यह पूरी कार्रवाई उपजिलाधिकारी न्यायिक सैफई जसवंतनगर रोहित कुमार और सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर पुलिस, अभियोजन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। नियमानुसार पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखी गई। तीन मुकदमों की बरामद शराब की गई नष्ट पुलिस के अनुसार नष्ट की गई शराब थाना बसरेहर में दर्ज तीन अलग अलग मुकदमों से बरामद की गई थी। कुल मात्रा लगभग 14,132 लीटर रही, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब के विनष्टीकरण को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। जनता से सहयोग की अपील इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह समेत उनकी टीम मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RLD विधायक गुलाम मोहम्मद को पहले 'नो एंट्री':फिर VIP एंट्री से पहुंचे मंच के पास, मुज़फ़्फ़रनगर में घटना
    Next Article
    हाथरस से बसपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:लखनऊ में अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment