Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RLD विधायक गुलाम मोहम्मद को पहले 'नो एंट्री':फिर VIP एंट्री से पहुंचे मंच के पास, मुज़फ़्फ़रनगर में घटना

    3 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को पहले कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से रोका गया, लेकिन बाद में उन्हें VIP एंट्री दी गई, जिससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से RLD विधायक गुलाम मोहम्मद को सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नुमाइश ग्राउंड के मुख्य गेट से लौटा दिया गया था। उन्हें बताया गया कि उनका नाम प्रवेश सूची में नहीं है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि, यह घटना यहीं खत्म नहीं हुई। लगभग तीन घंटे बाद दोपहर करीब 2:30 बजे, जब RLD सुप्रीमो जयंत चौधरी मंच से भाषण दे रहे थे, तभी विधायक गुलाम मोहम्मद अचानक VIP गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए। उनकी इस अचानक VIP एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सबसे पहले जिलाधिकारी (DM) उमेश कुमार मिश्रा ने विधायक गुलाम मोहम्मद को रिसीव किया। इसके बाद उन्होंने मंच पर जाकर इस पूरे मामले पर बातचीत की। करीब 5 से 10 मिनट तक मंच के आसपास हलचल बनी रही। इस दौरान विधायक गुलाम मोहम्मद मंच के पास सुरक्षा घेरे के बाहर खड़े रहे। उनके चेहरे पर हल्की नाराजगी और मंच तक पहुंचने की इच्छा साफ दिखाई दे रही थी। कुछ देर की 'प्रक्रिया' के बाद, DM खुद उन्हें मंच पर लेकर पहुंचे और उन्हें बैठने की जगह दिलवाई। इसके बाद विधायक के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह जिस विधायक का नाम सूची में नहीं था, वह अचानक VIP कैसे हो गए? और यदि वह VIP थे, तो उन्हें सुबह गेट से क्यों लौटाया गया था? यह वाकया मुज़फ़्फ़रनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की जनसभा के दौरान हुआ, जो अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दो कोतवाल के कार्यक्षेत्र बदले:मोहम्मदाबाद प्रभारी कायमगंज भेजे गए, कायमगंज प्रभारी मोहम्मदाबाद आए
    Next Article
    इटावा में 14 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से की गई कार्रवाई, कीमत 40 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment