Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान:मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित

    19 hours ago

    1

    0

    इटावा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिले की मेधावी छात्राओं, खेलकूद और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रसारण उपस्थित लोगों और लाभार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा। विभिन्न विभागों की महिलाओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में सदर विधायक और जिलाधिकारी के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निर्मला सिंह सहित आकांक्षा, साधना सिंह, प्रियंका सिंह और हीरेश चौधरी को सम्मान मिला। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से साफिया अकबर, ललितेश, निशा, सुमन, ज्योति शर्मा और राजकुमारी को भी सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं और योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिला सम्मान माध्यमिक शिक्षा विभाग से सौम्या तिवारी, कनक, प्रतिभा यादव, शिल्पी रूहम सिंह, नीतू सिंह और प्रीति को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गीता देवी, माधुरी देवी, सनोज, रश्मि सिंह और संध्या को भी सम्मान मिला। इसके अलावा पंचायतीराज विभाग की माडवी मिश्रा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की पूजा राजपूत, आरती वर्मा और रजनी प्रभा सहित कई महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अनुष्का, काजल बाथम, आयुषी और प्रतिभा सिंह को पांच हजार रुपये की स्वीकृति का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्यारानी बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सूर्य नारायण पांडेय, विप्लव भूषण और दीपेन्द्र तोमर सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली गल्ला मंडी ओवरब्रिज 7 महीने से बंद:मरम्मत में देरी पर लोगों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे
    Next Article
    सीएम योगी पर टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन:मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment