Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई:10 वाहन सीज, वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिले

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बढ़पुरा पुलिस ने 8 डंपर और 2 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ये सभी वाहन भट्टे की ईंटों का परिवहन कर रहे थे, लेकिन जांच के दौरान इनके पास वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। बीती रात थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा चंबल ब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले हर वाहन को क्रमवार रोका गया और उनके कागजातों की गहराई से जांच की गई। इसी दौरान कुछ वाहन संदिग्ध हालत में पाए गए, जिन पर ईंटों का परिवहन किया जा रहा था। एसएसपी ने शनिवार दोपहर इस मामले का खुलासा किया। दस्तावेज न मिलने पर बढ़ी सख्ती जब पुलिस ने इन 08 डंपर और 02 ट्रैक्टरों के कागजातों की जांच की तो चालक वैध जीएसटी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में परिवहन में अनियमितता और अवैधता सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत सभी वाहनों को मौके पर ही कब्जे में ले लिया। संयुक्त जांच में अवैधता की पुष्टि मामले की सूचना संबंधित जीएसटी अधिकारी और पीटीओ को दी गई। संयुक्त जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के ईंटों का परिवहन कर रहे थे। इसके बाद नियमानुसार सभी 10 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। अभियान आगे भी रहेगा जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में सरकारी फाइलों में मृत हुई राजरानी:समाज कल्याण विभाग ने रोकी पेंशन, एडीएम ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    नोएडा सीट पर विधायक पंकज सिंह या कोई और:सपा से डॉ. आश्रय गुप्ता या राज कुमार भाटी पहली पसंद, कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment