Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सरकारी फाइलों में मृत हुई राजरानी:समाज कल्याण विभाग ने रोकी पेंशन, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समाज कल्याण विभाग ने एक जीवित महिला राजरानी को कागजों में मृत घोषित कर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी। पीड़ित बुजुर्ग देवीदयाल अपनी पत्नी को जीवित साबित करने के लिए प्रमाण पत्र लेकर समाधान दिवस पहुंचे, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला महोबा जनपद के कबरई ब्लॉक के मोहल्ला विशाल नगर का है। यहां के निवासी देवीदयाल की पत्नी राजरानी को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। समाज कल्याण विभाग ने उन्हें कागजों में मृत दर्शाते हुए उनकी पेंशन रोक दी, जबकि राजरानी पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। जब हफ्तों तक राजरानी के खाते में पेंशन नहीं पहुंची, तब परिवार को विभाग की इस चूक का पता चला। अपनी पत्नी को जीवित साबित करने के लिए देवीदयाल संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। उनके पास नगर पंचायत कबरई के अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया जीवित प्रमाण पत्र भी था। बुजुर्ग देवीदयाल ने जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन संख्या 317920688191 वाली पेंशन लापरवाही के कारण बंद कर दी गई है। इस पूरे प्रकरण पर एडीएम नमामि गंगे ने तत्काल संज्ञान लिया। एडीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है और राजरानी की पेंशन जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कागजों में हेराफेरी करने वाले और सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी:आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से मांगा था मोबाइल नंबर
    Next Article
    इटावा में अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई:10 वाहन सीज, वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment