Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटवा में भारी बारिश के बीच गविष्ठि यात्रा पहुंची:शंकराचार्य के संदेश के साथ गो-रक्षा का संकल्प लिया गया

    18 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के इटवा में 19 जुलाई को देर रात लगभग 10 बजे मूसलाधार बारिश के बीच गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने किया। 3 मई से 24 जुलाई तक चल रही 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म, गो-रक्षा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना था। करहिया पुल पर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का काफिला इटवा चौराहे से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। पूरे मार्ग में "गौ माता की जय" और "सनातन धर्म की जय" के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम स्थल पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सूर्यमति पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं से शंकराचार्य का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने गो-रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। मौन व्रत पर होने के कारण जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गो-सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है तथा गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का दायित्व है। उन्होंने गौ माता को पशु सूची से हटाकर विशेष सम्मानजनक दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए उपस्थित लोगों को गो-रक्षा का संकल्प भी दिलाया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इटवा की धरती पर शंकराचार्य का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने गौ माता की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करने की मांग करते हुए समाज से गो-सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह आज:मेरठ में 450 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, पतंजलि संस्थान से होगा MOU
    Next Article
    पीलीभीत में शारदा नदी उफान पर, बाढ़ का खतरा:रुक-रुककर बारिश से 27 डिग्री तक गिरा पारा,15 जून से ही पैंटून पुल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment