Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बस-डंपर की टक्कर:खाली जा रही थी स्लीपर बस, कंडक्टर घायल, पुलिस ने वाहन हटवाकर जाम खुलवाया

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में जसवंतनगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार अलसुबह करीब चार बजे एक सड़क हादसा हो गया। बनारस से दिल्ली की ओर त्योहार पर सवारियां लेने खाली जा रही एक स्लीपर बस नगर स्थित बस स्टैंड ओवरब्रिज पर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इस टक्कर में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कंडक्टर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की पहचान अकबरपुर, मालवन, एटा निवासी शिवम चौहान (पुत्र धर्मवीर सिंह) के रूप में हुई है। उसके दोनों पैरों और पंजों में फ्रैक्चर है, कंधे में भी चोट आई है, जबकि कमर के पास पेट फट जाने से गहरे घाव हुए हैं। कुछ देर यातायात प्रभावित रहा प्राथमिक उपचार के बाद शिवम चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बस को क्रेन की मदद से हटवाया और सर्विस रोड पर खड़ा कराया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएचयू के प्रो. खरवार को प्रतिष्ठित राव फाउंडेशन पुरस्कार:वनस्पति विज्ञान में योगदान के लिए 2025-26 का सम्मान
    Next Article
    LU- गंगा हॉस्टल में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ पहुंचे कुलपति, छात्राओं का विरोध जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment