Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू के प्रो. खरवार को प्रतिष्ठित राव फाउंडेशन पुरस्कार:वनस्पति विज्ञान में योगदान के लिए 2025-26 का सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रहने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रोफेसर रवीन्द्र नाथ खरवार को वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित प्रो. सी.एन.आर. राव शिक्षा फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। प्रो. खरवार देवरिया जिले के भटनी ब्लॉक के साहोपार ग्राम के निवासी हैं। यह पुरस्कार उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने बुनियादी विज्ञान, कृषि, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी सहित शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। प्रो. खरवार लंबे समय से वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध और अध्यापन से जुड़े हैं। उनके शोध कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, और वे कई महत्वपूर्ण अकादमिक परियोजनाओं से भी संबद्ध रहे हैं। प्रो. खरवार की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव साहोपार सहित पूरे भटनी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने इस सम्मान को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी प्रो. खरवार को बधाई दी है। संत विनोबा पीजी कॉलेज के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप दीक्षित, सुमित राय और अमूल्य रत्न ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि प्रो. खरवार की यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल के युवाओं को उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 2 दिन से युवक लापता:परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    इटावा में बस-डंपर की टक्कर:खाली जा रही थी स्लीपर बस, कंडक्टर घायल, पुलिस ने वाहन हटवाकर जाम खुलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment