Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बदमाश का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी से लूट मामले में कार्रवाई

    10 hours ago

    2

    0

    इटावा के भरथना कस्बे में 27 अप्रैल को एक किराना व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घटना में चार बदमाश शामिल थे, जिनमें से दो अभी भी फरार हैं। जांच में यह भी सामने आया कि लूट की असली रकम 1 लाख 40 हजार रुपये थी, जबकि पीड़ित ने 17 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी थी। मंगलवार को एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भरथना थाना पुलिस 4 और 5 मई की रात घसारा तिराहे के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक पल्सर मोटरसाइकिल से नगला छत्तर की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान विश्वनाथ उर्फ वीपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी ऋतिक कुमार मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। लूट की घटना का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 27 अप्रैल को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर भरथना के एक किराना व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार लूट की रकम 1 लाख 40 हजार रुपये थी, लेकिन पीड़ित ने 17 लाख रुपये लूटे जाने की गलत जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 54 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जो लूट की रकम का हिस्सा बताए जा रहे हैं। बरामदगी और पुलिस कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले-बंगाल में जनता ने ममता को दिया जवाब:TMC-DMC ने आधी आबादी का अपमान किया, जनता ने सही फैसला सुनाया
    Next Article
    गोरखपुर में बारिश से मिली गर्मी से राहत:कल हल्की बारिश की संभावना, 15 मई तक मिला-जुला रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment