Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले-बंगाल में जनता ने ममता को दिया जवाब:TMC-DMC ने आधी आबादी का अपमान किया, जनता ने सही फैसला सुनाया

    11 hours ago

    2

    0

    संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन दलों ने “आधी आबादी का अपमान किया” और लोगों के अधिकारों में बाधा डाली, उन्हें जनता ने चुनाव के माध्यम से करारा जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि ये राजनीतिक दल जहां भी सत्ता में रहे, वहां विकास के बजाय तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के लिए यह चुनाव परिणाम एक स्पष्ट संदेश है और यदि अब भी उन्हें समझ नहीं आया, तो आने वाले चुनावों में जनता उन्हें और सबक सिखाएगी। असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम विधायकों की जीत के सवाल पर मौर्य ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस “मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति” करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को केवल मुस्लिम वोट की चिंता है और वह बहुसंख्यक हिंदू समाज की उपेक्षा करती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को हिंदू और मुस्लिम दोनों मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए, तभी उसका अस्तित्व मजबूत रह सकता है। वहीं, राहुल गांधी द्वारा चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि यह विपक्षी नेताओं की हताशा और तनाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों या अन्य व्यवस्थाओं के कारण ही भाजपा को जीत मिलती, तो तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भी पार्टी की सरकार होती। मौर्य ने भाजपा की नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी “सुशासन, सेवा और सबका साथ-सबका विकास” के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को इसी तरह की जीत मिलेगी, साथ ही पंजाब और अन्य राज्यों में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के अलीगंज में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:भ्रष्टाचार के आरोप पर एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार, दूसरा गुट असहमत
    Next Article
    इटावा में बदमाश का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी से लूट मामले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment