Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कार-बाइक टक्कर, दो युवकों की मौत:भरथना बकेवर रोड पर हुआ भीषण हादसा, कार सवार तीन युवक हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना बकेवर रोड पर ग्राम मोढ़ी के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महावीर नगर निवासी कन्हैया पोरवाल और आकाश सविता की जान चली गई। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। गुरुवार सुबह कन्हैया पोरवाल अपने मित्र आकाश सविता के साथ लखना स्थित रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों बाइक से भरथना लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम मोढ़ी के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही सफेद रंग की सिलेरियो कार ने लापरवाही से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गए और कार की छत से टकराकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही कन्हैया के पिता अरुण पोरवाल मौके पर पहुंचे और दोनों की पहचान की। उन्होंने बताया कि वह कस्बे के मुख्य चौराहे पर हलवाई का ठेला लगाते हैं, जिसमें कन्हैया उनका हाथ बंटाता था। समय मिलने पर वह एक सर्राफा दुकान पर भी काम करता था। आकाश सविता नाई का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आकाश के भाई चंदन और पिता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं कन्हैया की मां संतोषी देवी और भाई मोहित समेत पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्या और थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा से लापता युवक का शव बहराइच में मिला:कुएं में पड़ी मिली लाश, होली खेलने घर से निकला था
    Next Article
    कौशांबी में यमुना नदी में डूबे युवक का शव मिला:चित्रकूट से आए तीन दोस्त नहाने उतरे थे, दो को बचाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment