Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में यमुना नदी में डूबे युवक का शव मिला:चित्रकूट से आए तीन दोस्त नहाने उतरे थे, दो को बचाया गया

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे एक युवक का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार शाम महिला पुल के नीचे स्नान करने आया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था, जबकि उसके दो दोस्तों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। चित्रकूट जनपद के मऊ निवासी शुभ मिश्रा (15) अपने दोस्त सचिन त्रिपाठी (17) पुत्र श्रवण त्रिपाठी और अमन पांडे (16) पुत्र राजेश पांडे के साथ कौशांबी आया था। तीनों महिला पुल के नीचे यमुना नदी में नहाने उतरे थे। स्नान करते समय शुभ मिश्रा और उसके दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सचिन त्रिपाठी और अमन पांडे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, शुभ मिश्रा यमुना की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। शुभ मिश्रा के लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को भी तलाश के लिए बुलाया गया। लगभग 24 घंटे की सघन खोजबीन के बाद गुरुवार को शुभ मिश्रा का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में कार-बाइक टक्कर, दो युवकों की मौत:भरथना बकेवर रोड पर हुआ भीषण हादसा, कार सवार तीन युवक हिरासत में
    Next Article
    देवरिया एसपी आवास पर पुलिसकर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली:दमकल की गाड़ियों से रंगों की फुहार छोड़ी, SP संजीव सुमन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment