Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में खेत में आग बुझाने दौड़े बेटे की मौत:पिता गंभीर घायल, 11 हजार वोल्ट की तार टूटने से हदासा; डेढ़ बीघा अरहर की फसल राख

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के चकरनगर ब्लॉक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटने से अरहर के खेत में आग लग गई। आग बुझाने दौड़े बाप-बेटे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानिए पूरा मामला… सहसों गांव के रहनेवाले बताया हरविलास किसान हैं। हरविलास के परिवार में पत्नी और 2 बेटे बिनीश (25) और राघवेंद्र (22) हैं। हरविलास शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे बेटे राघवेंद्र के साथ गेहूं काटने खेत गए थे। वहां से लौटते समय करीब साढ़े 9 बजे उन्होंने देखा उनके दूसरे अरहर के खेत में 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटने से आग लग गई थी। फसल बचाने के लिए दोनों बाप-बेटे आग बुझाने खेत की ओर दौड़े इसी दौरान हरविलास 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आ गए। उन्हे बचाने पहुंचा बेट राघवेंद्र भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में खेत में पड़ा देखा। आनन-फानन में उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आग लगने से हरविलास की डेढ़ बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। अस्पताल में जांच के बाद इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रविंद्र साहू ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हरविलास की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक राघवेंद्र अपने पीछे पत्नी साधना और दो बच्चों, 2 वर्षीय बेटे डुग्गू और 6 वर्षीय बेटी नित्या को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों देवेंद्र, छोटेलाल, छोटे मुन्नू, संतोष कुमार, शिवराज, सरदार सिंह, मोहित यादव, गंगा सिंह, जुगल किशोर और सुशील ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिजली घर के सामने तार टूटने से आग लग गई थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने तुरंत लाइन नहीं काटी। जब लोगों ने पिता-पुत्र को करंट लगने की सूचना दी, तब जाकर लाइन काटी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश:आंधी-बारिश से किसान चिंतित, गेहूं की फसल को नुकसान
    Next Article
    संसद के Special Session से पहले सियासी घमासान, Women's Reservation पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment