Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में पत्नी-बेटी 60 फीट गहरे कुएं में कूदी:पति बात नहीं माना तो उठाया कदम, मां की हालत गंभीर, बेटी का रेस्क्यू 3 घंटे से जारी

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में बुधवार शाम पति से विवाद के बाद एक महिला और उसकी बेटी कुएं में कूद गईं। ग्रामीणों ने मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटी अभी भी कुएं में फंसी हुई है। उसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। यह घटना होली के पर्व पर शाम करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पति के ऑटो चलाने से मना करने पर पत्नी रेखा देवी (38) की बात नहीं मानी गई। इससे नाराज होकर वह घर के पास बने 60 फीट गहरे कुएं में कूद गईं। मां को कुएं में कूदता देख उनकी बेटी भूमि (18) ने भी छलांग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गांव के ही करन सिंह नामक व्यक्ति कुएं में उतरे और रेखा देवी को बाहर निकालने में सफल रहे। हालांकि, भूमि कुएं में काफी नीचे चली गई थी, जिससे करन सिंह उसे ढूंढ नहीं पाए और बाहर आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। बेटी भूमि को बाहर निकालने का अभियान जारी है। घायल रेखा देवी को महेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कुएं के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जमा हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मोहम्मदी मिशन ने 60 परिवारों को बांटा रमजान कीट:मुफ्ती इरफान बोले - मानव सेवा इबादत का हिस्सा , रमजान महीने नेकी का सवाब 70 गुना
    Next Article
    कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत:एडीजी जोन कार्यालय में तैनात थे, गोरखपुर में कुसम्ही जंगल के पास हादसा; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment