Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत:एडीजी जोन कार्यालय में तैनात थे, गोरखपुर में कुसम्ही जंगल के पास हादसा; आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास बुधवार दोपहर एक कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को एम्स थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सिपाही की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित सोहनरिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात थे। उनकी मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी और वर्तमान में वह गोरखपुर स्थित एडीजी जोन कार्यालय में अटैच थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे विवेक कुमार सिंह अपनी बाइक से गोरखपुर से घर जा रहे थे। कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाला के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पत्नी-बेटी 60 फीट गहरे कुएं में कूदी:पति बात नहीं माना तो उठाया कदम, मां की हालत गंभीर, बेटी का रेस्क्यू 3 घंटे से जारी
    Next Article
    बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत:प्रतापगढ़ में अस्पताल में मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment