Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:जुताई के दौरान ट्रैक्टर से नीचे गिरने से हुआ हादसा, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे खेत की जुताई करते समय 25 वर्षीय कुलदीप यादव की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे शव को खींचकर बाहर निकाला। पन्नी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर निवाड़ी कलां के बकेवर थाना क्षेत्र में हुई। रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत नगला दुजू गांव में रहने वाले छोटेलाल मथुरा में बृंदाबन के एक आश्रम में रहते हैं। वह इस समय संत भेष में हैं l कुलदीप (25), छोटेलाल का बेटा था। कुलदीप के भाई संदीप ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई संदीप और दीपू हैं। कुलदीप की शादी करीब छह माह पहले हुई थी। हादसे के समय मृतक की पत्नी गोमती देवी और भाई दीपू जो अविवाहित है घर में मौजूद थे। पत्नी ने बताया कि कुलदीप सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई के लिए निकला था। सुबह करीब नौ बजे नगला दुजू में खेत जोतते समय उसका संतुलन बिगड़ा गया। तभी वह ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने फंसे शव को निकाला सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी विपिन मलिक और अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने रोटावेटर में फंसे कुलदीप के शव को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप ने इसी साल दीपावली से पहले धनतेरस पर नया ट्रैक्टर खरीदा था। वह इसी ट्रैक्टर से खेतों में खेती का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अमर कांत त्यागी ने बताया कि- मृतक के परिवार के हित में जो भी कानूनी कार्यवाही होगी की जायेगी l पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी l शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है l
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ रेंज के DIG प्रभाकर चौधरी का तबादला:शैलेश पांडेय को मिली जिम्मेदारी, चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव
    Next Article
    मूवी रिव्यू-ये प्रेम मोल लिया:सूरज बड़जात्या ने दिखाई प्यार की नई रीत, पत्नी के घर बसने पहुंचा आयुष्मान का पूरा परिवार; जानिए कैसी है मूवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment