Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई डीसीएम:आगरा-कानपुर हाईवे पर हादसा, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हरसौली गांव के पास गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे में केबिन में फंसा चालक, लोगों ने निकाला बाहर कानपुर नगर निवासी गोविंद अतुल पुत्र राजू सिंह डीसीएम में आलू लादकर आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हरसौली गांव के पास पहुंचा, सामने चल रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। हाईवे पर बिखरे आलू, यातायात रहा प्रभावित हादसे के बाद डीसीएम में लदा आलू सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हालात को संभाला गया। पुलिस ने पहुंचकर यातायात कराया सुचारु, जांच जारी घायल चालक को तुरंत ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देखें हादसे की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 20 LPG गैस गोदाम पर छापेमारी:अवैध रिफिलिंग करते गैस हॉकर को पकड़ा, सिलेंडर सप्लाई सिस्टम चेक किया
    Next Article
    मथुरा में बारिश से जलभराव, नगर निगम के दावों की:भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे घुटनों तक पानी, आवागमन बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment