Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत:ताखा चौराहे के पास हुई घटना, तीन घायल; इलाज जारी

    4 hours ago

    2

    0

    इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा-बरौना मार्ग पर शनिवार शाम 7 बजे को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। दूसरी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर दो पुरुष और एक महिला सवार थे। ताखा चौराहे के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। मृतकों की पहचान रमपुरा बरौना, थाना ऐरवा कटरा, जनपद औरैया निवासी संदीप पुत्र चरण सिंह और रतनपुर खास, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात निवासी पवन पुत्र देशराज के रूप में हुई है। पवन की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई। घायलों में रामपुर बरौना, थाना एरवाकटरा, जनपद औरैया निवासी साधना पत्नी मुनीश (लगभग 32 वर्ष) और रवि पुत्र सहवीर (लगभग 18 वर्ष) शामिल हैं। एक अन्य अज्ञात व्यक्ति (लगभग 27 वर्ष) भी घायल हुआ है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सरसई नावर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दूसरे मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में प्रीपेड मीटर में बैलेंस, फिर भी बिजली गुल:गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर लगाया मनमानी का आरोप
    Next Article
    मुरादाबाद में हिन्दू युवा वाहिनी का स्थापना दिवस:शिव दुर्गा मंदिर में महाआरती के साथ मनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment