Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हिन्दू युवा वाहिनी का स्थापना दिवस:शिव दुर्गा मंदिर में महाआरती के साथ मनाया गया

    4 hours ago

    2

    0

    हिन्दू युवा वाहिनी की मुरादाबाद इकाई ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता मालवीय नगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इसके बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की मजबूती व जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित यह संगठन युवाओं को अपनी संस्कृति और राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। कत्याल ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इंद्रजीत गुलाटी, पार्षद देशरत्न कत्याल, वंश माथुर, नरेंद्र कपूर, दिव्य ठाकुर, चंचल कुमार, रत्नाकर मेहता, सचिन नारंग, होरीलाल भटनागर, पराग गुप्ता, रतन भाटिया, अभिषेक खन्ना, दलजीत सिंह, प्रवीन ढल, सचिन सिडाना, प्रदीप शर्मा और बिल्ला छाबड़ा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत:ताखा चौराहे के पास हुई घटना, तीन घायल; इलाज जारी
    Next Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में नगला बंजारा के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment