Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दिनदहाड़े चाकूबाजी:मामूली विवाद पर किया हमला, एक घायल; आरोपी गिरफ्तार

    9 hours ago

    2

    0

    इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मामूली बात को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। ऑटो में बैठे मनकापुरा निवासी महेंद्र सिंह पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने उसे बाद में हिरासत में ले लिया। ऑटो में बैठते ही शुरू हुआ विवाद मनकापुरा निवासी महेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उदी मोड़ से ऑटो में बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर ऑटो चालक से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बीच-बचाव में हुआ हमला विवाद बढ़ता देख महेंद्र सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अचानक आक्रोशित हो गया। उसने पास में लगे फल के ठेले से चाकू उठाया और महेंद्र सिंह के पेट में वार कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उदी मोड़ स्थित सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। घायल ने दी जानकारी घायल महेंद्र सिंह ने बताया कि एक नामजद युवक ऑटो चालक से विवाद कर रहा था। जब उन्होंने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने पास में खड़े ठेले से चाकू उठाकर उन पर हमला कर दिया और मौके से भाग गया। आरोपी पुलिस की हिरासत में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:मुजफ्फरनगर में प्रचार के दौरान हुआ हादसा, वीडियो
    Next Article
    जिला कारागार में तीन दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू:सिद्धार्थनगर में बंदियों की जांच और उपचार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment