Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाबी कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीआरपी में तैनात करीब 30 वर्षीय सिपाही नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी के दौरान बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही नेत्रपाल ड्यूटी पर जाते समय बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देखें, 3 तस्वीरें…. स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल सिपाही की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाई कर्मचारियों को सिर्फ ₹12 वेतन वृद्धि, संगठन नाराज:संभल में PM-CM को पत्र,18,000 वेतन और स्थायीकरण की मांग
    Next Article
    ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR की मांग:समाजवादी छात्रसभा ने SSP को दिया ज्ञापन, बोले- अगर कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे रोड जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment