Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में युवक ने कुएं में कूदकर जान दी:पारिवारिक कलह और मानसिक बीमारी से परेशान था

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम मुडैना समसपुर में शुक्रवार तड़के 27 वर्षीय युवक ने गांव के कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि वह कुछ समय से गृह क्लेश से परेशान था और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक 27 वर्षीय कुंवर सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था। घर में चल रहे विवाद के कारण वह तनाव में रहता था। शुक्रवार सुबह उसने गांव में स्थित एक कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह छह बजे हुई घटना गांव के महिपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुंवर सिंह एक दुकान पर आया था। उसने दुकानदार से कुछ सामान मांगा। इसके बाद वह दुकान के सामने बने कुएं की सरिया पर लटक गया। जब तक दुकानदार उसे समझा पाता, वह कुएं में गिर चुका था। उस समय आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए कोई उसे बचा नहीं सका। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और दमकल ने निकाला शव सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-कानपुर-बिहार रूट पर ट्रेनों में भीड़ कम करने की तैयारी:मार्च तक बरौनी-दरभंगा से रोजाना स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को सहूलियत होगी
    Next Article
    बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन, चार डम्पर पर जुर्माना:1.32 लाख की वसूली, प्रशासन का अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment