Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन, चार डम्पर पर जुर्माना:1.32 लाख की वसूली, प्रशासन का अभियान जारी

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल थी। अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों और खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। इन पर कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा करा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति को रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवक ने कुएं में कूदकर जान दी:पारिवारिक कलह और मानसिक बीमारी से परेशान था
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद, 5 लोग घायल:पुलिस ने 6 महिलाओं सहित 10 पर मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment