Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा पुलिस ने दो आरोपी दबोचे:चोरी के ऑटो की बैटरी, अवैध हथियार और नकदी बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा पुलिस ने चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक चाकू, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बैटरी और 950 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र से चोरी हुए एक ऑटो के मामले में की गई। 12 फरवरी 2026 को पवन कुमार पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता निवासी ग्राम लछबाई, थाना सैफई ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में अपने ऑटो संख्या यूपी 75 सीटी 7747 की चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते, चोरी हुआ ऑटो 13 फरवरी 2026 को वैदपुरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। 13 और 14 फरवरी 2026 की दरमियानी रात वैदपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही, चोरी किए गए ऑटो की बैटरी और 950 रुपये नकद भी मिले। बरामदगी के आधार पर थाना वैदपुरा में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामू उर्फ पारस पुत्र रविन्द्र निवासी नगला बरी, थाना वैदपुरा और लव पुत्र रामकुमार निवासी भगुइया, थाना सैफई के रूप में हुई है। श्यामू उर्फ पारस के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लव के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना वैदपुरा और थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की पुलिस टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी:शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर मनरेगा खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया
    Next Article
    फैक्ट्री मालिक पर मजदूर से मारपीट का आरोप:मोबाइल देखने पर बोतल से हमला, कर्मचारियों ने काम रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment