Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी:शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर मनरेगा खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने भाजपा सरकार पर मनरेगा कानून को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने घोषणा की कि मनरेगा बचाओ संघर्ष के दूसरे चरण के तहत 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने मनरेगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए-1 सरकार ने इसे लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। यह अधिनियम ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने की शक्ति देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करता है। कोविड-19 महामारी जैसे संकटों के दौरान यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा साबित हुआ। गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी देने वाले इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तब तक मनरेगा को बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी, जब तक इसे पूरी तरह से उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि भाजपा के मजदूर विरोधी नियमों के विरोध में कांग्रेस ने 3 जनवरी से ही देशभर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू कर दिया था। पिछले एक महीने से जारी इस अभियान में गांधीवादी तरीके से बदलावों का विरोध किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 5000 से अधिक 'मनरेगा बचाओ चौपालों' का आयोजन किया गया है, और 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में पदयात्राएं निकाली गईं। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि 'मनरेगा बचाओ संग्राम' का दूसरा चरण 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के साथ शुरू होगा। इस दौरान कांग्रेसी राज्य सरकार को यह बताएंगे कि केंद्र सरकार कैसे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर राज्यों पर बोझ डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का एक प्रयास हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलवामा शहीदों को भाजपा किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि:देवरिया में वीर जवानों के बलिदान को किया नमन
    Next Article
    इटावा पुलिस ने दो आरोपी दबोचे:चोरी के ऑटो की बैटरी, अवैध हथियार और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment