Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा सफारी में बब्बर शेर गीगो बीमार:9 दिन बाद किया मल त्याग, विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया उपचार

    2 hours ago

    2

    0

    इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर गीगो पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा है। वह पिछले 9 दिनों से मल त्याग नहीं कर पा रहा था और बीते कुछ दिनों से बहुत कम मात्रा में ही खाना खा रहा था। हालांकि 15 अप्रैल को उसने थोड़ी मात्रा में सूखा मल त्याग किया। विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया गया, जिसमें अल्ट्रासाउंड जांच में सभी आंतरिक अंग सामान्य पाए गए। साथ ही पार्क में लाए गए एक घायल तेंदुए का भी इलाज किया गया है। उपनिदेशक सफारी पार्क विनय सिंह के अनुसार गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया बब्बर शेर गीगो पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ है। बीते 2 से 3 दिनों में उसने बहुत कम भोजन लिया और 9 दिनों तक मल त्याग नहीं कर पाया था। स्थिति को देखते हुए उसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। अल्ट्रासाउंड जांच में अंग सामान्य, दिया गया विशेष उपचार 15 अप्रैल को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा से सेवानिवृत्त सर्जरी विशेषज्ञ डॉ आर.पी. पाण्डेय ने सफारी पार्क पहुंचकर गीगो का इलाज किया। लायन एनिमल हाउस-2 में वन्यजीव चिकित्सकों की टीम के साथ अल्ट्रासाउंड जांच की गई, जिसमें सभी आंतरिक अंग सामान्य पाए गए। उपचार के तहत ड्रिप के जरिए शरीर में पानी की कमी पूरी की गई और एनीमा दिया गया। उम्र 17 वर्ष से अधिक, पानी पर्याप्त पी रहा गीगो सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार गीगो की उम्र 17 वर्ष से अधिक हो चुकी है। वह पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायल तेंदुए का भी किया गया स्वास्थ्य परीक्षण इसके अलावा दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज से रेस्क्यू कर लाए गए लगभग 8 वर्षीय घायल नर तेंदुए को भी 12 अप्रैल को सफारी पार्क लाया गया था। उसके गर्दन में घाव है। डॉ आर.पी. पाण्डेय ने उसका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया और इलाज शुरू कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पति ने गर्भवती बेटी और पत्नी को पीटा:ज्वैलरी और मोबाइल लूटकर भागा, 72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR
    Next Article
    परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी, मिर्जापुर में नवयुवकों की बैठक:डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी बोले- यह सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment