Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा सदर सीट पर सपा से कुलदीप गुप्ता पहली पसंद:बसपा से इमरान अहमद पसंदीदा, विधायक सरिता भदौरिया का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि पार्टी के तौर पर सपा से विधायक सरिया भदौरिया को ही पहली पसंद के तौर पर लोगों ने चुना है। यहां सपा पहले नंबर पर, भाजपा दूसरे नंबर पर और बसपा तीसरे नंबर पर है। पार्टीवार देखें तो भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा विधायक सरिता भदौरिया को 28% लोगों ने पसंद किया है। सरिता भदौरिया के बाद रघुराज सिंह शाक्य को 14%, अमित दीक्षित को 13%, विमल भदौरिया को 12%, मयंक भदौरिया को 11% और प्रशांत राव चौबे को 10% लोगों ने प्रत्याशी के तौर पर देखने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं, 12 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है। सपा से कुलदीप गुप्ता को 63% लोगों ने चुना है। दूसरे नंबर पर सर्वेश शाक्य को 21% और तीसरे नंबर पर बृज मोहन राजपूत को 11% लोगों ने प्रत्याशी के तौर पर पसंद किया है। यहां अन्य को 5 प्रतिशत लोगों ने चुना है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी से इमरान अहमद को 50% लोगों ने पसंद किया है। संजय तिवारी को 23% लोगों ने चुना है। अन्य को 27 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेट लेवल कराटे कंपटीशन में खिलड़ियों का शानदार प्रदर्शन:गोरखपुर के आर्यन ने जीता गोल्ड, नेशनल में जगह पक्की की
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने का आरोप:तन्मय श्रीवास्तव बोले- लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment