Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने का आरोप:तन्मय श्रीवास्तव बोले- लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने का आरोप सामने आया है। यह आरोप हरदोई में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले लगाया गया है। कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। तन्मय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि हरदोई के मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका गया है। जब पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई का कारण पूछा गया, तो उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हवाला दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार अपनी नीतियों में विफल हो चुकी है और उसे जनता तथा विपक्ष का सामना करने में डर लग रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताया। तन्मय श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बिना किसी वैध कारण के दोबारा रोका गया, तो वह अपने आवास पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। इस मुद्दे पर शाश्वत बाजपेई, सुरेंद्र कुमार और अरविंद सोनी ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने और अनावश्यक रूप से किसी को भी नजरबंद न करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा सदर सीट पर सपा से कुलदीप गुप्ता पहली पसंद:बसपा से इमरान अहमद पसंदीदा, विधायक सरिता भदौरिया का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    देवरिया में शिक्षकों ने बायोमैट्रिक उपस्थिति से छूट मांगी:बिजली-संसाधनों की कमी और प्रशिक्षण का अभाव बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment