Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा नगर में 'शक्ति स्वरूपा' कार्यक्रम:नवरात्रि पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई ने किया आयोजन

    8 hours ago

    2

    0

    नवरात्रि के अवसर पर इंदिरा नगर में 'शक्ति स्वरूपा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई शाखा ने समाजसेवी ममता जिंदल और मीना भारती के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कन्या पूजन और महिला सम्मान समारोह शामिल था। कार्यक्रम का आरंभ 51 कन्याओं के पूजन और भोजन के साथ हुआ। इसके उपरांत, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में उनके योगदान की सराहना की गई। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक आयोजक ममता जिंदल और मीना भारती ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान और जागरूकता का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।इस अवसर पर रामगोपाल काका (अध्यक्ष, मिशन मोदी अगेन पीएम), धीरज गिहार (अध्यक्ष, सहयोग विकास समिति), मीना सिंह, शिखा सिंह पटेल, नसरीन खान, मयंक दिवाकर, रश्मि गुप्ता, स्मिता मिश्रा, रेखा वाधवा, वर्षा जिंदल, नेहा जिंदल, शैल सिंह, गुलशन खान, मिथलेश सिंह और मीनाक्षी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप प्रतिमा अपमान, सूचना पर 11,000 इनाम:हाथ-पैर तोड़ने वाले को 21,000 रुपये का पुरस्कार घोषित
    Next Article
    संभल में सार्वजनिक भूमि पर मस्जिद-मदरसा निर्माण:पैमाइश से पहले ग्रामीणों ने तोड़ा निर्माण, कानूनगो-लेखपालों की बनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment