Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सार्वजनिक भूमि पर मस्जिद-मदरसा निर्माण:पैमाइश से पहले ग्रामीणों ने तोड़ा निर्माण, कानूनगो-लेखपालों की बनीं

    8 hours ago

    2

    0

    संभल में सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद, मदरसा और अन्य इमारतों को ग्रामीणों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई 28 मार्च को होने वाली भूमि की आधिकारिक पैमाइश से दो दिन पहले की गई है। उक्त मामला संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। लगभग तीस साल पहले बने मदरसा गौसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद की ऊपरी मंजिल के निर्माण के दौरान दीवारों में खिड़कियां लगाने को लेकर आसपास के परिवारों ने शिकायत की थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर उसे कब्जा मुक्त कराने के लिए एक टीम गठित की। इस टीम का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह ने किया, जिसमें हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र शामिल थे। 28 मार्च, शनिवार को मुबारकपुर बंद गांव में गाटा संख्या 623 (रकबा 0.112 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और गाटा संख्या 630 (रकबा 0.126 हेक्टेयर, खेल का मैदान) की पैमाइश होनी है। इस संबंध में एसडीएम, असमोली के सीओ कुलदीप सिंह और थाना प्रभारी मोहित चौधरी को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। पैमाइश के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। राजस्व विभाग का पत्र मिलने के बाद ग्राम प्रधान महताब जहां के प्रतिनिधि पति मुनव्वर हुसैन उर्फ बब्बू की ग्रामीणों से चर्चा के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। बुधवार रात को गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसा गौसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद की पैमाइश के बाद संभावित बुलडोजर कार्रवाई से होने वाले नुकसान से बचने का निर्णय लिया गया। इसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीण शकील ने बताया कि प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए हैं। 28 मार्च के बाद इस पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन ग्रामीण इसे स्वयं ही हटाना चाहते हैं, इसलिए यह निर्माण हटाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा नगर में 'शक्ति स्वरूपा' कार्यक्रम:नवरात्रि पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई ने किया आयोजन
    Next Article
    लखनऊ के बड़ी काली मंदिर में महागौरी के दर्शन:नवरात्रि नवमी पर 2500 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा के लिए उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment