Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा स्टेडियम तरणताल का सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में:डीएम ने किया निरीक्षण, 10 मार्च तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम के तरणताल परिसर में सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार कार्य अंतिम चरण में हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 10 मार्च तक उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तरणताल को आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए सभी निर्माण कार्य 10 मार्च तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। बताया गया कि तरणताल परिसर में पाथवे निर्माण, शौचालय व्यवस्था का उन्नयन, बाउंड्रीवाल का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स का नवीनीकरण, रेनोवेशन और रंगाई-पुताई जैसे अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर के खेल मैदान में चल रहे समतलीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदान का समतलीकरण तकनीकी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को समतल, सुरक्षित और बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा स्टेडियम जनपद के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके उन्नयन और बेहतर सुविधाओं से खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रशासन खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यों की नियमित निगरानी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया, बीएलओ को निर्देश:कहा- मतदाता सूची में अस्पष्ट फोटो तुरंत अपडेट करें
    Next Article
    एटा में विधिक सेवा शिविर का आयोजन:जिला जज-डीएम ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment