Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर T-20 मैच, पुलिस के सामने ब्लैक में बिकीं टिकटें:4 हजार में VVIP पास; स्टेडियम में दर्शकों के बीच मारपीट; फैंस बोले- खराब मैनेजमेंट था

    21 hours ago

    1

    0

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दौरान टिकटों की कालाबाजारी सामने आई। पुलिसकर्मियों के सामने टिकटें ब्लैक में बेची गईं। भास्कर रिपोर्टर ने दलालों का स्टिंग किया। इस दौरान भास्कर रिपोर्टर को एक शख्स BCCI का VVIP टिकट 4 हजार रुपए में देने को राजी हो गया। उसने कहा- अंदर जा सकते हो, कोई दिक्कत नहीं होगी। पैसे दो, टिकट लो और अंदर जाओ। वहीं, मैच के दौरान दर्शकों में जमकर मारपीट भी हुई। मैच शुरू होने के बाद भी 3 से 4 हजार दर्शक एंट्री के इंतजार में बाहर खड़े रहे। फैंस ने मैनेजमेंट को कमजोर बताया। करीब एक घंटे बाद दर्शकों को एंट्री मिली। वहीं, स्टेडियम में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजते रहे। खंडवा से आई बच्चियां अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को देखने पहुंचीं। ये तस्वीरें देखिए… फैंस बोले- पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई नर्मदापुरम से आए विनय मेहरा ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, लेकिन मैच के दौरान पुलिस की व्यवस्था कमजोर रही। पुलिस भीड़ को ठीक से संभाल नहीं पाई। विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं, लेकिन आज वे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें भारत की जीत की उम्मीद है। मेहरा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी उभरते हुए खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें आने वाले मैचों में मौका मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें देखने पहुंचे थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान और श्रेयस अय्यर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। गेंदबाजी में कुलदीप से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ड्रिप लगी थी, वैभव को देखने पहुंचा बच्चा हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद एक बच्चा पिता के साथ मैच देखने पहुंचा। उसने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को देखने आया है। पिता ने कहा कि बच्चे की जिद के कारण उन्हें दौड़कर स्टेडियम आना पड़ा। भारत माता बनकर मैच देखने पहुंची महिला एक महिला भारत माता के रूप में तैयार होकर परिवार के साथ मैच देखने पहुंची। स्टेडियम में महिलाओं और युवतियों की भी अच्छी संख्या रही। कई फैंस चेहरे पर तिरंगा बनवाकर आए। बच्चे और बुजुर्ग भी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते नजर आए। ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंजा स्टेडियम मैच के दौरान दर्शक तिरंगा लहराते हुए ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में टीम इंडिया को सपोर्ट करने का उत्साह दिखा। संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट, शमार जोसेफ ने विकेट लिया भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शमार जोसेफ ने पवेलियन भेजा। लाइव अपडेट्स के लिए पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डरबन टेस्ट- साउथ अफ्रीका पहली पारी में 284 पर ऑलआउट:कमिंस ने 3, स्टार्क ने 2 विकेट लिए; ऑस्ट्रेलिया को 139 रन की बढ़त
    Next Article
    भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले महाकाल पहुंचे कोच गंभीर:उज्जैन में सितांशु कोटक के साथ किए बाबा के दर्शन; बोले- देश और टीम पर बनी रहे कृपा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment