Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ITI मैनपुरी में 584 छात्र, रोबोटिक्स से ई-व्हीकल तक:CDO ने किया निरीक्षण, लैब में दिखा ‘फ्यूचर टेक’ का दम, किया प्रोत्साहित

    13 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के भोगांव स्थित राजकीय आईटीआई में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नेहा बंधु ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) के 12 और राज्य परिषद के 3 ट्रेड संचालित पाए गए। कुल 584 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें 479 प्रथम वर्ष और 105 द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल हैं। संस्थान में टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, कोपा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी और फैशन डिजाइनिंग जैसे पारंपरिक ट्रेडों के साथ-साथ इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक कोर्स भी संचालित हैं। कई ट्रेडों में 40 से अधिक छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। ऑटोमोबाइल ट्रेड के तहत कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली ऑपरेटर का तीन माह का प्रशिक्षण भी चल रहा है। इसमें 25 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान 15 उपस्थित पाए गए। यह प्रशिक्षण 3 मार्च तक चलेगा। सीडीओ ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें नियमित उपस्थिति तथा प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षार्थी अनुष्का शाक्य ने ऑटोमोबाइल की हेडलाइट, ब्रेक और इंडिकेटर के बारे में जानकारी दी, वहीं उत्तम कुमार ने इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल से संबंधित सवालों के जवाब दिए। रोबोटिक्स लैब में थ्री-डी प्रिंटर और टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी कराया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अनुदेशक अवकाश पर और कुछ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर पाए गए। भ्रमण पंजिका कार्यालय में उपलब्ध न होने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल पंजिका तैयार कर उसमें प्रस्थान और वापसी की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि तकनीकी दक्षता ही युवाओं को रोजगार दिलाएगी। उन्होंने संस्थान को रोजगार मेलों का आयोजन करने और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आईटीआई भोगांव प्रदेश में कौशल विकास का एक मॉडल बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस के महाअभियान में 28 वारंटी गिरफ्तार:अमेठी में एसपी के निर्देश पर चला अभियान, कोर्ट में पेशी की तैयारी
    Next Article
    शाहजहांपुर में नाले से मिला युवक का शव:रोडवेज बस अड्डे के पास भीड़ जुटी, जेसीबी से बाहर निकाला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment