Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नाले से मिला युवक का शव:रोडवेज बस अड्डे के पास भीड़ जुटी, जेसीबी से बाहर निकाला गया

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास एक नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान काजी टोला निवासी राज वर्मा (28) के रूप में हुई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बस अड्डे के पास नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। युवक पैंट और बनियान पहने हुए था और उसके हाथ में घड़ी भी थी। कपड़ों की तलाशी के बाद उसकी पहचान काजी टोला निवासी राज वर्मा के तौर पर हुई। मृतक के पिता संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर अपने बेटे की उम्र करीब 28 साल बताई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI मैनपुरी में 584 छात्र, रोबोटिक्स से ई-व्हीकल तक:CDO ने किया निरीक्षण, लैब में दिखा ‘फ्यूचर टेक’ का दम, किया प्रोत्साहित
    Next Article
    अमेठी पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:रायबरेली न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment