Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जो 70 साल में नहीं हुए, वो काम कराए:बहराइच के पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी बोले- ताल बघेल को 2.80 करोड़ से डेवलप कर रहे

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच की पयागपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने सुभाष त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास के लिहाज से ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और धार्मिक स्थलों के विकास को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। विधायक का दावा है कि उनकी विधानसभा में बीते चार वर्षों में जितना काम हुआ है, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था। अपने कामकाज को लेकर उन्होंने खुद को दस में दस नंबर दिए। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक सुभाष त्रिपाठी से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब : हमने सबसे ज्यादा काम सड़क निर्माण के क्षेत्र में किया है। पयागपुर से हुजूरपुर होते हुए कैसरगंज तक और पयागपुर से इकौना तक करीब 52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी लखनऊ और पड़ोसी जिले श्रावस्ती तक पहुंचने में काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। इसके अलावा विशेश्वरगंज से गंगा जमुनी तक और विशेश्वरगंज से धनुही होते हुए इकौना मार्ग तक करीब 32 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। शिवदहा से खजुरी तक 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी कराया गया है। सवाल: धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए क्या काम हुए? जवाब: हमारी कोशिश रही है कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों तक लोगों की आसान पहुंच हो। खंडेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, अमृतनाथ मंदिर, कुंजबाबा मंदिर और समय माता मंदिर समेत करीब दस प्रमुख मंदिरों तक जाने वाली सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से आश्रय स्थल बनवाया गया है। पयागपुर के ताल बघेल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। सवाल: बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में क्या प्रगति हुई? जवाब: 2027 के चुनाव से पहले तक हमारी विधानसभा में कुल 17 पुल बनने का लक्ष्य है, जिनमें से 11 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। हुजूरपुर इलाके में 134 मीटर लंबा एक महत्वपूर्ण पुल स्वीकृत हुआ है और उसकी धनराशि भी जारी हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पयागपुर के 25 बेड के अस्पताल को बढ़ाकर 60 बेड का किया गया है। इसके अलावा विशेश्वरगंज ब्लॉक के सेमरा में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से नया अस्पताल बनाया गया है। बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेश्वरगंज, पयागपुर और हुजूरपुर के विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है और करीब 250 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। सवाल: अभी कौन से बड़े काम बाकी हैं? जवाब: ज्यादातर महत्वपूर्ण काम पूरे हो चुके हैं। गुरचाही में एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण शुरू हो चुका है, जो पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देगा। सवाल: क्या 2027 में भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं पिछले 48 वर्षों से पार्टी से जुड़ा हूं। चार बार जिला अध्यक्ष रहा हूं और 1998 से 2004 तक विधान परिषद सदस्य भी रहा हूं। 2017 से लगातार दो बार विधायक हूं। टिकट की दावेदारी जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी सबका आकलन करती है और जो निर्णय होगा वही अंतिम होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में सपा महासचिव अवलेश सिंह का सरकार पर हमला:बोले- बीजेपी राज में ब्राह्मणों का हो रहा अपमान, महंगाई से जनता त्रस्त
    Next Article
    आजम-अब्दुल्ला पैनकार्ड मामले में आज अहम सुनवाई:रामपुर सेशन कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील पर फैसला संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment