Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी,ड्राइवर की मौत:बाराबंकी में हवा में कई बार पलटी; एक युवक की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रही एक बोलेरो तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रहा था। तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल पर पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बोलेरो पुल की रेलिंग से जोरदार टक्कर के बाद हवा में कई बार पलटते हुए नदी में जा गिरी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखें… स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 30 वर्षीय धनकुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी अमहिया, रामसनेहीघाट को मृत घोषित कर दिया। धनकुमार यादव बोलेरो का चालक बताया जा रहा है। वहीं रानीमऊ निवासी रवि गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि दोनों युवक किसी काम से दरियाबाद गए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बोलेरो नदी में गिरने से एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान:सरसों, गेहूं, आम की फसलें प्रभावित; तापमान 18°C, AQI 59
    Next Article
    जलनिगम परिसर में पेयजल टंकी का निर्माण संतों ने रोका:हनुमानगढ़ी की हरिद्वारी पट्‌टी ने इसे अपना बताया, नगर निगम करा रहा था निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment