Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जो हिंदू-हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा:पश्चिम बंगाल जीत पर बोले प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिक्षामित्रों को किया सम्मानित

    2 hours ago

    2

    0

    शहर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शहर के प्रभारी व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे। पश्चिम बंगाल की जीत पर मंत्री ने कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, महिला हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। मंत्री ने कहा कि जो लोग मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर हिंदुत्व को चोट दर चोट पहुंचाते थे उसकी हार है। महिलाओं का आरक्षण छिनने वालों की हार यह उनकी जीत है जिन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने की कोशिश की और जिन लोगों ने उसको छिनने की कोशिश की उनकी हार है। यानी जो महिला हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन विपक्षियों ने इसे रोका। सीएम का लाइव संबोधन सुना सम्मान समारोह में गोरखपुर में हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना गया। भाषण में मुख्यमंत्री की ओर से 18 हजार मानदेय और पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना की घोषणा किए जाते ही आडिटोरियम में बैठे शिक्षामित्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खुशी जाहिर की। पहले की सरकार सैफई में ठुमके लगवाती थी प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहले की सरकार सरकारी पैसे से सैफई में मुंबई से कलाकार बुलवाकर ठुमके लगवाते थे। आज की सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा देने और दुख दर्द को दूर करने के बारे में सोचती है। इस मौके पर विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, सीडीओ अभिनव जे. जैन, रामकृपाल सिंह, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इन शिक्षामित्रों का हुआ सम्मान ककवन - दुष्यंत सिंह यादव बिल्हौर - सुरेंद्र सिंह शिवराजपुर - रंजना चौबेपुर - स्मृति मिश्रा कल्याणपुर - बबीता कुरील सरसौल - विनय कुमार तिवारी भीतरगांव - रंजना पतारा - पूजा सिंह बिधनू - हेमंत अवस्थी घाटमपुर - सोनी भदोरिया नगर - त्रिभुवन व विवेक
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के नए डीएम अंकित खंडेलवाल ने कार्यभार संभाला:श्रीकल्कि मंदिर में दर्शन किए, बोले- योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
    Next Article
    अमरोहा में भूमाफियाओं ने हरे-भरे आम के बाग काटे:प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, पर्यावरण को खतरा, लोगों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment