Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआरएम स्कूल के 7वीं के छात्र ने लिखी कल्कि पुराण:12 साल की उम्र में प्रेरक का बड़ा धमाका, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुई नन्हे लेखक की किताब

    3 hours ago

    2

    0

    श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी (जीआरएम) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड ब्रांच के एक होनहार छात्र ने अपनी लेखनी से सबको हैरान कर दिया है। कक्षा 7 में पढ़ने वाले प्रेरक वर्मा ने भगवान विष्णु के आगामी अवतार पर केंद्रित पुस्तक "कल्कि पुराण" लिखी है। महज 12 वर्ष की अल्पायु में धर्म और आध्यात्म जैसे गूढ़ विषय पर पुस्तक लिखना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिवेदी ने बताया कि प्रेरक की यह पुस्तक नोशन प्रेस के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशित हुई है। डिजिटल दौर में अपनी पहुंच बनाते हुए यह पुस्तक अब दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी पाठकों के लिए उपलब्ध है। प्रेरक की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। प्रबंधक को भेंट की पुस्तक की पहली प्रति अपनी इस उपलब्धि के बाद प्रेरक वर्मा ने विद्यालय के प्रबंधक राजेश जौली से मुलाकात की और अपनी पुस्तक की पहली प्रति उन्हें भेंट की। पुस्तक को देखते ही प्रबंधक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने प्रेरक के इस अनूठे प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। भविष्य के लिए मिलीं ढेरों शुभकामनाएं प्रबंधक राजेश जौली ने कहा कि यदि 12 साल की उम्र में बालक की लेखन शैली इतनी परिपक्व और धारदार है, तो आने वाले समय में उसके लिए साहित्य जगत में असीम संभावनाएं हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रणवीर सिंह रावत ने भी प्रेरक की सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर लिखने के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मुलाकात की:किरण के परिजनों को 2 लाख का चेक सौंपा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
    Next Article
    चाइनीज लोन ऐप से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:न्यूड फोटो भेजने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल, 1 करोड़ वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment