Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जब कोई बात बिगड़ जाए...तुम देना साथ मेरा...ओ हमनवा:प्रेमानंद महाराज के लिए कुमार सानू ने गाया गाना, बोले- पूर्व जन्म के पुण्य का प्रताप है

    5 hours ago

    1

    0

    वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने प्रसिद्ध गायक कुमार सानू पहुंचे। कुमार सानू ने कहा- महाराज जी आपके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आए थे। इस दौरान कुमार सानू ने संत प्रेमानंद महाराज के सामने एक गाना भी गाया। जिसे सुनने के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- सांस अनमोल है इसलिए भगवान नाम का स्मरण करते रहें। केली कुंज आश्रम पहुंचे पद्म श्री कुमार सानू प्रसिद्ध गायक पद्म श्री कुमार सानू जब केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे, तो उनके शिष्य ने परिचय कराते हुए कहा- यह 90 के दशक से गा रहे हैं और अब तक 27 हजार गाने कर चुके हैं। पद्म श्री कुमार सानू के साथ मौजूद लोगों ने कहा कि वह अमेरिका से सीधे यहां आए हैं केवल दर्शन करने के लिए। पूर्व का तप करता है लोकप्रिय कुमार सानू के लिए संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- पूर्व में कोई बहुत बड़े तप किए हैं जो लोकप्रिय हुए। लोकप्रिय होना छोटी-मोटी बात नहीं होती। आपने जनमानस को अपना बनाया। भारतीय और जो संगीत प्रेमी हैं उनके कर्ण प्रिय जो आपकी वाणी में है। यह पूर्व जन्म के पुण्य का प्रताप है। अब इससे नीचे नहीं जाइएगा। ऐसा भजन, ऐसा लोकोपकार कीजियेगा, जिससे आप अगली बार फिर भारत में जन्में। फिर आपका यश हो। जैसे आपको शिव प्रेम की प्राप्ति की चाह है तो आप शम्भू-सदा शिव शम्भू शिव-शिव-शिव का उठते-बैठते हर समय स्मरण करिए। इसमें कुछ करना नहीं है आपको। बस नाम जप करना है। नाम स्मरण से भगवान की निश्चित प्राप्ति होती है। यश प्राप्ति होती है। जिनका स्मरण मात्र संसार के बंधन को ही नष्ट कर देता है, वो भगवान हैं। प्रसिद्ध गाना सुनाया संत प्रेमानंद महाराज को इस दौरान कुमार सानू ने कहा कि एक गाना उनके बहुत करीब है। इसे कोई भी अपने प्रियजनों के लिए गा सकता है। ये सभी के लिए चाहे भगवान, भाई, बहन, पत्नी किसी के लिए भी गाया जा सकता है। इसके बाद कुमार सानू ने माइक में गाना गाया- जब कोई बात बिगड़ जाए... कुमार सानू से पहले पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू नए साल पर वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। इंद्रजीत निक्कू ने प्रेमानंद जी महाराज को गुरु तेग बहादुर जी व साहिबजादों की शहादत से संबंधित एक गीत सुनाया था। प्रेमानंद जी ने बड़े भाव के साथ निक्कू का गीत सुना और गुरुओं की शहादत को नमन किया था। इंद्रजीत निक्कू ने प्रेमानंद जी को प्रणाम करते हुए वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह कहा। उसके बाद प्रेमानंद जी ने उनका हालचाल पूछा और फिर निक्कू ने उन्हें गुरुओं की शहादत के बारे में बताया। निक्कू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों को ठंडे बुर्ज में सुलाया गया और उनकी शहादत दी गई। सिंगर निक्कू की प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात का वीडियो उनके सेवकों ने यूट्यूब व फेसबुक पर 6 जनवरी को अपलोड किया। जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रेमानंद जी महाराज व इंद्रजीत निक्कू के बीच हुई बातचीत.. इंद्रजीत निक्कू: वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरुजी फतेह। मैं गायक हूं । प्रेमानंद जी: ठीक हो। इंद्रजीत निक्कू: जी महाराज जी, आप कैसे हो। प्रेमानंद जी: कृपा है। मन यदि परमात्मा में लगा रहे और तन दुखी हो, तो भी दुख नहीं होता। यदि तन स्वस्थ है और मन जल रहा है, भोगों का चिंतन करके परमात्मा से विमुख है तो यह सबसे बड़ा दुख है। मन का दुख सबसे बड़ा दुख है। मन परमात्मा में लगा है तो शरीर में दुख है तो चलेगा। अगर मन दुखी है और तन सुखी है तो वो सुख नहीं है। ऐसे में अगर कोई AC में बैठा है तो भी अंदर ही अंदर जलता रहेगा। मन में परमात्मा का चिंतन, वाहे गुरु का चिंतन होना सबसे बड़ा सुख है। बार बार उनका चिंतन होता रहे यही जीवन का लाभ है। इंद्रजीत निक्कू: महाराज जी पंजाब में पीछे शहीदी दिवस चल रहे थे गुरु साहिबानों के। गुरु गोबिंद सिंह जी का परिवार, नौवें गुरु तेग बहादुर जी सब इसी दौर में शहीदी को प्राप्त हुए। महाराज इन दिनों में हम खुशियां नहीं मनाते हैं। पूरे महीने पंजाब में लोग बेड पर नहीं सोते। जब गुरु साहब के बच्चों ठंडे बुर्ज में सजा दी गई तो लोग भी उन दिनों जमीन पर सोते हैं। महाराज जी गुरु साहब का एक गीत बनाकर लाया हूं आपको सुनाना है। प्रेमानंद जी: सुनाइए। इंद्रजीत निक्कू: जब कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हो रहे थे तो नौवें पातशाही ने कहा कि किसी बड़े को शहादत देनी पड़ेगी। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज नौ साल के थे। उन्होंने गुरु तेगबहादुर जी से कहा कि आप से बड़ा कौन है। जिसके बाद गुरु जी ने अपना शीश दान दे दिया। इसके बाद निक्कू ने गीत सुनाया। .............. ये खबर भी पढ़िए- गांव में शौचालय नहीं, नाबालिग बाहर गई तो गैंगरेप हुआ: कानपुर में पीड़िता के गांव नहीं पहुंचा स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं में दहशत कानपुर के संचेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के साथ 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे को गैंगरेप हुआ। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को अरेस्ट कर लिया। जबकि दरोगा फरार है। आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मजार पर चल रहा बुलडोजर:20 पिलर गिराए, 4000 स्क्वायर फीट का हॉल तोड़ रहे; औवेसी की पार्टी ने किया विरोध
    Next Article
    KGMU में OPD बंद करने का ऐलान:अपर्णा यादव के समर्थकों पर FIR नहीं दर्ज होने पर आक्रोश, CM से मिलेंगी कुलपति डॉ. सोनिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment