Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार:फेक न्यूज फैलाने का आरोप; मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू

    19 hours ago

    1

    0

    इजराइल-ईरान जंग के बीच UAE ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इनमें 19 भारतीय शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन पर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप है। UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई, ताकि झूठी खबरों से फैलने वाली अफवाह और अशांति को रोका जा सके। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यरुशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे मजाक में कहते हैं, “क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं?” दरअसल 13 मार्च के एक वीडियो में कुछ लोगों ने उनके हाथ में 6 उंगलियां दिखने की बात कही थी। इसके बाद कई यूजर्स ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताकर उनकी मौत की अफवाह फैलानी शुरू कर दी थी। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने समंदर से ही 'सिलेंडर' में आग लगा दी!
    Next Article
    IITBHU में दर्शन रावल के गानों पर झूमे आईआईटीयंस:'लालीपाप लागेलू' गाने पर स्टूडेंट्स ने डांस किया, 3 हजार लोग पहुंचे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment