Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगराओं हाईवे पुल पर कार रेलिंग से टकराई:वृंदावन की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, ओवरटेक के दौरान संतुलन खोने से हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगराओं के हाईवे पुल पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में वृंदावन की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को लुधियाना के दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार एक पुरुष और तीन महिलाएं लुधियाना से मोगा की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार जगराओं स्थित हाईवे पुल पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार ने अचानक ओवरटेक किया। ओवरटेक के दौरान अर्टिगा ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार पुल की रेलिंग से टकराते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई और आगे इंटरलॉक टाइलों से भरे एक टेंपो से जा टकराई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष बाल-बाल बचे इस हादसे में कार सवार तरुणा खाला (64) और जिनिया (47), जो श्री गिरधारी धाम, शीतल छाया, वृंदावन की निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार अन्य महिला और एक पुरुष बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि पुल पर लगी रेलिंग न होती या उसकी ऊंचाई कम होती, तो कार पुल से नीचे गिर सकती थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 36 दम्पतियों ने किया 9 कुंडीय महायज्ञ:पातालेश्वर मंदिर में 1008 दीपों से हुआ दीप यज्ञ
    Next Article
    कानपुर में डंपर ने महिला को कुचला, मौत:बेटा गंभीर रूप से घायल, अपनी बेटी के घर जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment