Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई पर ट्रांसफार्मर, पोल चुराने का आरोप:मुजफ्फरनगर में पीड़ित ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपे वीडियो और कॉल डिटेल

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर सिसौली से दो ट्रांसफार्मर और बिजली के लोहे के पोल चुराकर दिनकरपुर क्षेत्र में मंगवाने का आरोप है। आरोप है कि इन सामानों को बिजलीघर के पास एक खेत में छिपाया गया और बाद में दोनों ट्रांसफार्मर "गायब" कर दिए गए। ग्राम दिनकरपुर निवासी शिवम त्यागी ने इस संबंध में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। त्यागी ने दावा किया कि उनके पास इस पूरे मामले से जुड़े सबूत हैं। उन्होंने कथित तौर पर चोरी के सरकारी पोल छिपाने के स्थान का वीडियो और बिजली अधिकारियों से हुई बातचीत की कॉल डिटेल भी मीडिया को उपलब्ध कराई है। धमकियां दीं और नौकरी से हटाने की बात कही शिवम त्यागी ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता मंगेराम त्यागी, जो विद्युत विभाग में कार्यरत हैं, पर संबंधित जेई द्वारा लगातार डबल ड्यूटी करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस दबाव के कारण मंगेराम त्यागी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित के अनुसार, जब इस दबाव का विरोध किया गया, तो जेई ने उन्हें धमकियां दीं और नौकरी से हटाने की बात कही। मानसिक दबाव बनाने के लिए जेई पर थाना शाहपुर में झूठी शिकायत दर्ज कराने का भी आरोप है। शिवम त्यागी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी जेई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने पिता को डबल ड्यूटी से राहत दिलाने और बकाया वेतन का भुगतान कराने की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण:स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने पर जोर, 20 हजार से अधिक महिलाएं बनी लखपति
    Next Article
    महराजगंज में नियम विरुद्ध तैनात स्टेनो पर कार्रवाई:निदेशक के आदेश से प्रदेश भर में संबद्धता निरस्त, पूरे प्रदेश में आदेश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment