Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गैस सिलेंडर के लिए 5 दिन से इंतजार:एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन, पहले बुकिंग वालों को मिल रहा सिलेंडर, DSO की अपील बेअसर

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेलसर विकासखंड की बरौली भारत गैस एजेंसी पर भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। यहां सुबह से ही लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। एजेंसी पर 150 गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पहुंचा है, जिससे केवल पहले से बुकिंग करा चुके ग्राहकों को ही सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। नए ग्राहकों को बुकिंग कराकर इंतजार करने को कहा जा रहा है। नवाबगंज स्थित भार्गव गैस एजेंसी के बाहर भी गैस लेने वालों की भीड़ लगी है। यहां लोग सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। इस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से लगातार भीड़ देखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। गैस लेने के लिए लगातार 5 दिन से आ रही नसीम बानो ने बताया कि उन्होंने 5 दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें अभी तक गैस नहीं मिली है। गैस न मिलने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अधिकतर लोगों को गैस एजेंसियों पर गैस ही नहीं मिल रहा है। इसी तरह, मोमीन नामक उपभोक्ता ने बताया कि वह भी तीन दिन से परेशान हैं और उन्हें गैस नहीं मिल रही है, जबकि कल कुछ लोगों को गैस वितरित की गई थी।प्रशासन ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि वे लाइन न लगाएं और गैस सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे। हालांकि, घर तक सिलेंडर न पहुंचने के कारण लोग अभी भी एजेंसियों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंगनाथ भगवान ने खेली होली:कांच के विमान में विराजमान होकर निकली सवारी, अबीर-गुलाल के साथ लट्‌ठ बरसाए
    Next Article
    जौनपुर में 15-18 मार्च तक जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताएं:कबड्डी, एथलेटिक्स और बास्केटबॉल प्रमुख, जिला खेल कार्यालय का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment