Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीजा ने बोलेरो से 2-सालों सहित 3 को कुचलकर मारा:फतेहपुर में नाबालिग साली को भगाकर ले गया है; पुलिस समझौता के लिए बुलाई थी

    9 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में नाबालिग साली के साथ भागे आरोपी जीजा ने उसके दो भाइयों और एक दोस्त को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला। दरअसल, चौकी प्रभारी ने आरोपी जीजा और लड़की पक्ष के लोगों को समझौते के लिए बुलाया था। चौकी पर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, रात अधिक होने के कारण दरोगा ने सभी को वापस भेज दिया और आरोपी के साथ ही लड़की को भी भेज दिया। लड़की के दो भाई और उनका एक दोस्त बाइक से लौट रहे थे। तभी आरोपी जीजा ने बोलेरो से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस घटना में दोनों भाइयों और उनके दोस्त की मौत हो गई। वहीं, भागने के दौरान आरोपी ने दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। रविवार देर रात यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर जोनिहा गांव के पास हुई। 3 तस्वीरें देखिए... पूरा मामला इस प्रकार है... बड़ी देवरी गांव निवासी सत्यवान सोनी की बड़ी बहन शशि की शादी सात साल पहले पड़ोसी गांव के दीपक (27) से हुई थी। दीपक शादी-पार्टियों में कार बुकिंग का काम करता था। सत्यवान की मौसी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी भी उनके साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार, दीपक का ससुराल आना-जाना लगा रहता था, इसी दौरान उसकी अपनी मौसेरी साली से नजदीकियां बढ़ गईं। करीब एक सप्ताह पहले दीपक अपनी मौसेरी साली के साथ फरार हो गया। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, लेकिन कोई सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद सत्यवान ने जोनिहा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। रविवार शाम करीब 6 बजे चौकी प्रभारी अजीत सिंह पटेल ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया। दीपक अपनी बोलेरो से नाबालिग साली को लेकर चौकी पहुंचा, जबकि दूसरी ओर से सत्यवान सोनी, उसका मौसेरा भाई मनोज सोनी और उसका दोस्त अन्नू सोनकर एक ही बाइक से पहुंचे थे। चौकी में दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार, रात अधिक होने के कारण चौकी प्रभारी ने नाबालिग को आरोपी दीपक के साथ घर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद सभी वहां से निकल गए। दीपक बोलेरो से आगे चल रहा था, जबकि बाइक सवार तीनों युवक पीछे थे। चौकी से करीब 4 किलोमीटर दूर बांदा-सागर मार्ग पर दीपक ने अचानक बोलेरो मोड़ी और तेज गति से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। आरोपी उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। एक बाइक पर दरियापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (30) अपनी बहन ममता (35), भांजे अर्पित (10) और भांजी पल्लवी (8) के साथ जा रहे थे, जो हादसे में घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जोनिहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज सोनी (18) और अन्नू सोनकर (45) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। एसपी बोले- आरोपी की तलाश हो रही एसपी अभिनव मांगलिक ने बताया- हादसे के बाद जिला अस्पताल में सत्यवान ने दीपक का नाम लिया था। बताया था कि वह उसकी मौसेरी बहन को भगा ले गया है। उसने टक्कर मारी है। दीपक की तलाश की जा रही है। मां की मौत के बाद मौसी के घर रह रही थी नाबालिग सत्यवान की मां गीता देवी ने बताया- मेरी बहन की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। 5 साल की उम्र से मेरी भतीजी साथ ही रहती है। यहीं से पढ़ाई-लिखाई चल रही है।गीता देवी ने बताया- सत्यवान फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मनोज मजदूरी करता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। अन्नू सोनकर गांव में खेतीबाड़ी करता है। लड़की के नाम कानपुर में बड़ा मकान सत्यवान के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया- नाबालिग लड़की के पिता ने दूसरी शादी करने से पहले उसके नाम कानपुर में एक बड़ा मकान कर दिया था। इसके अलावा भी काफी प्रॉपर्टी है। इसी के लालच में दीपक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। ---------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत:हापुड़ में बस को टक्कर मारकर उसी पर पलटा ट्रक; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में कुल 13 बाराती थे। बाकी दूसरी कारों से पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्री-ऑफिसों में तोड़फोड़:फैक्ट्री कर्मचारियों ने 10 गाड़ियों में आग लगाई, पथराव; जगह-जगह सड़कें जाम
    Next Article
    एटा में स्वयं सहायता समूह की बैठक:योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment