Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जखनिया में 36 करोड़ से सड़क बनवाई:सुभासपा विधायक बेदी राम बोले- 3 करोड़ से मंदिर बन रहा, 2027 में मेरा टिकट पक्का

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर की जखनिया सुरक्षित विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और भाजपा गठबंधन के विधायक बेदी राम ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड साझा किया। उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं और आगामी चुनावों को लेकर अपनी बात रखी। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि मनिहारी मोड़ से जखनिया तक सड़क निर्माण है। यह सड़क करीब 25 वर्षों से खराब हालत में थी। बरसात में जलभराव की समस्या रहती थी। अब 36 करोड़ रुपये की लागत से नाली और जल निकासी की व्यवस्था के साथ इसका निर्माण तेजी से हो रहा है। सवाल: क्षेत्र में अन्य कौन-कौन से सड़क निर्माण कार्य हो रहे हैं जवाब: जखनिया से फदोंपुर तक सड़क निर्माण के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसका काम शुरू हो चुका है और जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सवाल: क्या आपके क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं? जवाब: बंधन तकनीकि के तहत ठाकुरद्वारा मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसकी लागत करीब 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिन पर जल्द काम शुरू होगा। सवाल: आप अपने चार साल के काम को कितने अंक देंगे? जवाब: इसका फैसला जनता करेगी। जैसे परीक्षक कॉपी जांचता है, वैसे ही जनता मेरे काम का मूल्यांकन करेगी और वही अंक मेरे लिए मान्य होंगे। सवाल: किन सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं? जवाब: शादियाबाद से मौधिया होते हुए जखनिया बॉर्डर तक, बहरियाबाद से रायपुर, रमसेपुर से सिखड़ी, हंसराजपुर से जयरामपुर और गुरैनी से जखनिया तक सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का लक्ष्य है। सवाल: मुख्यमंत्री के साथ बैठक में क्या चर्चा हुई? जवाब: वाराणसी में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जखनिया क्षेत्र का विशेष रूप से जिक्र किया और सड़कों के निर्माण के बारे में पूछा। इसके बाद मैंने सभी प्रस्ताव सरकार को भेज दिए हैं और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सवाल: क्या क्षेत्र में खेल और शिक्षा से जुड़ी कोई योजनाएं हैं? जवाब: मनिहारी और जखनिया में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, फिलहाल जमीन की तलाश जारी है। साथ ही, गाजीपुर में विश्वविद्यालय की मांग विधानसभा में उठाई गई है, क्योंकि यहां 300 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं लेकिन एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सवाल: शिक्षा के क्षेत्र में और क्या काम हो रहा है? जवाब : मनिहारी में 22 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय बन रहा है। इससे गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। सवाल: 2027 के चुनाव को लेकर आपका क्या कहना है? जवाब: मेरा टिकट 100 प्रतिशत पक्का है। मेरे नेता चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं, क्योंकि मैं ईमानदारी से काम करता हूं और कोई गड़बड़ी नहीं करता। सवाल: गठबंधन और सरकार को लेकर आपका क्या दावा है? जवाब: 2027 में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा और सरकार भी बनेगी। मुझे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई परेशानी नहीं होती, जनता का पूरा सहयोग मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में विवाहिता का शव फंदे पर मिला:शादी को एक साल भी नहीं हुआ, गृहकलह की आशंका
    Next Article
    उधार सामान न देने पर विकलांग की दुकान में चोरी:औरैया में कोर्ट के आदेश पर FIR, नकदी-मोबाइल समेत सामान गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment