Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sivasagar Assembly Seat: Sivasagar में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या पहली बार खुलेगा पार्टी का खाता

    3 hours from now

    1

    0

    असम की शिवसागर विधानसभा सीट एक अहम सीट है। यह विधानसभा सीट ब्रह्मपुत्र घाटी के मैदानों में है और नागालैंड बॉर्डर के पास है। यहां पर बड़े चाय के बागान है। इस बार के विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान होने हैं और मतगणना 04 मई 2026 को होगी।कौन-कौन चुनावी मैदान मेंशिवसागर विधानसभा सीट से रायजोर दल से अखिल गोगोई, भारतीय जनता पार्टी से कुशल डोवारी और AGP से प्रदीप हजारिका चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किसके सिर पर जनता जीत का सेहरा सजाती है।इसे भी पढ़ें: Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी 'Prestige Battle'? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव परराजनीतिक इतिहाससाल 1951 में बनी शिवसागर सीट पर अब तक 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा 8 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सीपीआई ने 5 बार और एक-एक निर्दलीय सीट के अलावा रायजोर दल ने भी जीत हासिल की है। साल 2021 के चुनाव में शिवसागर सीट से नए राजयोर दल के फाउंडर प्रेसिडेंट अखिल गोगोई ने जीत हासिल की थी।वहीं भारतीय जनता पार्टी को यहां से एक बार भी जीत नहीं मिली है। इसलिए यह चुनाव भाजपा के लिए खाता खोलने का मौका हो सकता है। इस सीट पर मुसलमानों का भी प्रभाव है और करीब 17% का वोट बैंक बनाते हैं। इसलिए इस सीट से जीत हासिल करने के लिए मुस्लिम वोटर्स का साथ होना जरूरी हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टी एजीपी के लिए यह विधानसभा चुनाव अपना खाता खोलने का बड़ा मौका है। क्योंकि दोनों साथ में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Election Issues: महंगाई की मार BJP का बिगाड़ेगी खेल? हैट्रिक की राह में बना सबसे बड़ा रोड़ा
    Next Article
    UP Politics: Akhilesh Yadav के राज को बताया 'Lyari Raj', लखनऊ में लगे पोस्टर पर मचा बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment