Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल निगम में मिली नौकरी, युवक यमुना में डूबा:48 घंटे बाद 12 किलोमीटर दूर मिला शव, एक को बचा लिया गया था

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र में यमुना नदी के बारा घाट पर भैया दूज पर्व के दौरान डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद मिला। शव घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सबहदा गांव के पास बरामद हुआ। गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे बाराघाट के समीप यमुना नदी में स्नान करते समय किशोरपुर, सजेती, कानपुर निवासी अभय कुमार (लगभग 19 वर्ष) और विवेक कुमार डूब गए थे। लोगों के प्रयास से नाविकों ने विवेक कुमार को बचा लिया, लेकिन अभय कुमार को नहीं निकाला जा सका। अभय कुमार और विवेक कुमार जमघट पर्व पर यमुना में स्नान करने आए थे। बारा घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण वे पीपे का पुल पार कर बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए थे। स्नान करते समय वे गहरे पानी में चले गए। शनिवार को प्रयागराज राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के उप निरीक्षक अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में पंद्रह जवानों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। शनिवार को ही युवक का शव घटना स्थल से लगभग 12 किलोमीटर पूर्व दिशा में बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सबहदा गांव में नदी किनारे मिला। मृतक के परिजनों, जिनमें मां ममता देवी, पिता राम खेलावन, छोटा भाई निर्भय कुमार और बहन आस्था देवी शामिल हैं, ने बताया कि अभय कुमार की जल निगम विभाग में नौकरी लगने वाली थी। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज महिला हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,:मुख्य आरोपी अभी भी फरार अमापुर में 5 मार्च को हुई थी हत्या
    Next Article
    10 लाख की अष्टधातु मूर्तियां चोरी करने वाले अरेस्ट:बर्तन व्यापारी को बेची, GST से बचने के लिए बताई थीं पीतल की मूर्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment