Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन अधिवक्ता संघ उरई चुनाव परिणाम घोषित:ऋषि पटेल अध्यक्ष, साधना त्रिपाठी महासचिव निर्वाचित

    2 hours ago

    1

    0

    जिला जालौन अधिवक्ता संघ उरई के वार्षिक चुनाव के परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। ऋषि कुमार पटेल अध्यक्ष और साधना त्रिपाठी महासचिव निर्वाचित हुई हैं। 27 फरवरी को हुए इस चुनाव में कुल 1478 पंजीकृत मतदाताओं में से 1171 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार पटेल ने 681 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर द्विवेदी ‘राजा’ को 377 मत मिले। विशंभर दयाल जाटव को 98 और शशि कुमार द्विवेदी को 8 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए 7 मत अवैध घोषित किए गए। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी 518 मतों के साथ विजयी रहीं। पंकज गुप्ता को 458 और राम जी को 189 मत मिले। इस पद के लिए 6 मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कुमार गौरव श्रीवास्तव ने 551 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। लक्ष्मीकांत पाठक को 335 और विजेंद्र सिंह को 241 मत मिले। 44 मत अवैध घोषित हुए। कनिष्ठ सदस्य पद पर अनुराधा ने सर्वाधिक 712 मत प्राप्त किए। अस्मिता रत्ना को 544, शिवम गुप्ता को 509, प्रवीण कुमार द्विवेदी को 368, शशि कुमार सिंह को 357 और अभिषेक वर्मा को 341 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर मुलायम सिंह यादव, प्रद्युम्न सिरौठिया और रितिक दुबे उर्फ सनी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी ‘सीटू’ ने 669 मत प्राप्त कर 354 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनम वर्मा 371 मत पाकर 45 मतों से विजयी रहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कर्मक्षेत्र अवस्थी ने 514 मतों के साथ 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट पद पर ओम नारायण सिंह 373 मतों के साथ 94 मतों से विजयी घोषित किए गए। मतगणना की निगरानी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना के नेतृत्व में की गई। चुनाव समिति की देखरेख में सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बटुक बोले- हमें अपने गुरु पर पूरा भरोसा:काशी में शंकराचार्य के मठ में रहने वाले बटुकाें ने कहा- हमारे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश
    Next Article
    बुलंदशहर में बैंक चार दिन बंद रहेंगे:होली और साप्ताहिक अवकाश के चलते 1 से लेकर 4 मार्च तक छुट्‌टी घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment