Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का अयोध्या स्थानांतरण:व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ विदाई दी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनपद से अयोध्या स्थानांतरित हुए निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई। जहां संगठन के जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने डॉ. दुर्गेश कुमार को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने एसपी के कार्यकाल को अनुशासनप्रिय, सराहनीय और उत्कृष्ट बताते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। उनके कार्यकाल में व्यापारियों सहित आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ। उन्होंने पारदर्शिता और तत्परता से कार्य करते हुए पुलिस की छवि को सकारात्मक दिशा दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डॉ. दुर्गेश कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य और नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप द्विवेदी, संजीव सिपोलिया, उदयकरण प्रजापति, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, अरुण कुमार द्विवेदी और शिव दयाल हुंका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा पंचतत्व में विलीन:जर्मापुर गांव में अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
    Next Article
    आशुतोष महराज ने सरकार से मांगी न्याय यात्रा की अनुमति:संगम से शुरू कर वाराणसी में समापन, करणी सेना समेत कई संगठन शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment