Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में अंतरराष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़:पुलिस ने पैर में मारी गोली, तीन घायल, हथियार और नकदी बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में गुरुवार देर रात पुलिस और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीन कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भारत भील (धार, मध्य प्रदेश), अनिल भील (आलीराजपुर, मध्य प्रदेश) और दिनेश भील (धार, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी भारत के कई राज्यों के साथ-साथ श्रीलंका तक में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मेडिकल कॉलेज से चोरी रिवॉल्वर भी मिली पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो 315 बोर के तमंचे और आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से चोरी की गई एक लाइसेंसी रिवॉल्वर शामिल है। इसके अलावा 21 जिंदा कारतूस और करीब 61 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान उरई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह पर भी फायरिंग हुई। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती आरोपी, पूछताछ जारी फिलहाल तीनों घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या:बचाने आए बेटे-बेटी घायल, तीन आरोपी हिरासत में
    Next Article
    मिट्टी खनन का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:मिर्जापुर में जेसीबी रोकने पर चले लात-घूंसे, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment